शाहजहांपुर, फरवरी 9 -- बंडा में सनशाइन हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेंटर की ओर से नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने उपचार कराया। रविवार को बंडा-खुटार मार्ग स्थित शहीद भगत सिंह पब्लिक इंटर कॉलेज परिसर में लगे शिविर में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर कौशल वर्मा और जनरल फिजिशियन डॉक्टर बीके यादव ने करीब 250 लोगों की जांच की। उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख ओमप्रकाश ने किया। इस मौके पर स्कूल प्रबंधक कृपाल सिंह, कमल सिंह, बृजेश सिंह, आलोक शुक्ला, अभिषेक शुक्ला, समसुल हसन, सत्येंद्र सिंह समेत स्कूल के अध्यापक व लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...