लखीमपुरखीरी, फरवरी 19 -- फूलबेहड़ क्षेत्र के तेंदुआ गांव में स्वास्थ्य विशेषज्ञों की टीम ने निशुल्क स्वास्थ्य जांच व परामर्श शिविर का आयोजन किया। शिविर के आयोजक डॉ. मोहम्मद सलमान ने बताया कि शिविर में करीब 250 से अधिक मरीजों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया व आवश्यक दवाओं का वितरण भी किया गया। हृदय रोग, सामान्य रोग, नेत्र रोग तथा स्त्री एवं प्रसूति रोग से संबंधित मरीजों की जांच कर उन्हें उचित परामर्श दिया गया। इस अवसर पर एमडी मेडिसिन डॉ. मोहम्मद अकीक , नेत्र सर्जन डॉ. अदीबा वहाब, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. ज़ीनत परवीन, जनरल फिजीशियन डॉ. एसके कक्कड़ व शहर के हिदायत नगर चौराहे के पास एचएमआई मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल की टीम ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। चिकित्सकों ने मरीजों की ब्लड प्रेशर, शुगर व आंखों की जांच निःशुल्क की और जरूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.