बांदा, फरवरी 21 -- बांदा। संवाददाता इंटरनेशनल एमिटी स्कूल एवं बचपन स्कूल में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर में कुल 564 विद्यार्थियों एवं अभिभावकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में डॉ. प्रज्ञा प्रकाश, डॉ. एस. पी. सिंह, डॉ. एस. पी. गुप्ता, डॉ. ऋषिका सिंह, डॉ. भूपेन्द्र सिंह, डॉ. अनीता अग्रहरी एवं डॉ. एस. के. यादव ने बच्चों एवं अभिभावकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया। डॉक्टरों ने सलाह दी कि बच्चे प्रतिदिन पर्याप्त नींद लें, अच्छे खानपान और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें । प्रबंधक प्रभा यादव ने आभार व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...