मैनपुरी, दिसम्बर 12 -- किशनी। एसडीएम गोपाल शर्मा व चेयरमैन प्रतिनिधि डैनी यादव ने शुक्रवार को रोडवेज बस स्टैंड परिसर में निःशुल्क रैन बसेरा का फीता काटकर उद्घाटन किया। बताया कि रैन बसेरा में महिलाओं व पुरुषों के लिए अलग-अलग अस्थायी कमरे बनाए गए हैं, जहां रात में बस न मिलने या किसी भी असहाय व्यक्ति के ठहरने की व्यवस्था रहेगी। कड़ाके की सर्दी में खुले में कोई न सोए, इसके लिए यहां कंबल, रजाई, पेयजल, शौचालय व अलाव की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। यात्रियों की सुरक्षा हेतु नगर पंचायत के दो कर्मचारी रातभर मौजूद रहेंगे और ठहरने वालों का नाम रजिस्टर में दर्ज करेंगे। नगर पंचायत द्वारा सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। इस मौके पर लिपिक दिनेश कुमार, सपा नगर अध्यक्ष मुकुल यादव, रामऔतार यादव, मुकेश प्रताप, शायल कुमार, श्याम सिंह पाल, प्रदीप शाक्य, उमेश याद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.