रिषिकेष, जनवरी 8 -- ऋषिकेश। हेमकुंड गुरुद्वारा ट्रस्ट की ओर से 11 जनवरी को लगाए जाने वाले निशुल्क स्वास्थ्य शिविर के लिए अब तक कुल 1314 लोगों का पंजीकरण किया जा चुका है। गुरुवार को मेडिकल कैंप के लिये 473 व्यक्तियों ने पंजीकरण करवाया। 11 जनवरी को गुरुद्वारा परिसर में निशुल्क जांच के साथ दवा भी दी जाएगी। शिविर में विभिन्न रोगों के लगभग 60 से अधिक विशेषज्ञ डाक्टर जांच करेंगे। दवाईयां, पैथोलाजिकल टेस्ट, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड आदि टेस्ट भी ट्रस्ट की ओर से निःशुल्क कराए जाएंगे। स्वैच्छिक रक्तदान वाले व्यक्तियों के लिए रक्तदान की भी सुविधा उपलब्ध रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...