लखीमपुरखीरी, जनवरी 11 -- जिला कृषि अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि बसंतकालीन गन्ना खेती करने वाले किसानों को गन्ने की फसल में उर्द व मूंग की अंतःफसली खेती को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से निःशुल्क बीज उपलब्ध कराया जा रहा है। इच्छुक किसान कृषि विभाग के पोर्टल दर्शन-2 (https://agridarshan.up.gov.in) पर जाकर ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। बीज वितरण पूरी तरह ऑनलाइन बुकिंग के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि निर्धारित लक्ष्य से अधिक आवेदन प्राप्त होने की स्थिति में ऑनलाइन लॉटरी से किसानों का चयन किया जाएगा। किसानों को ब्लाक के राजकीय कृषि बीज भंडार से निशुल्क बीज का वितरण किया जाएगा। ऑनलाइन बुकिंग की अंतिम तिथि 20 जनवरी निर्धारित है। उर्द व मूंग की अंत:फसली खेती से जहां एक ओर किसानों की अतिरिक्त आय होगी वहीं दूसरी ओर मृदा उर्वरता में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.