आगरा, जनवरी 10 -- एस्कॉर्ट्स फोर्टिस हॉस्पिटल, दिल्ली के वरिष्ठ एवं प्रसिद्ध बाल हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. नीरज अवस्थी 11 जनवरी, रविवार को आगरा आ रहे हैं। इस अवसर पर वे प्रातः 10 बजे से 117, जयपुर हाउस, आगरा में बच्चों के हृदय रोगों की नि:शुल्क जांच करेंगे। आगरा विकास मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन एवं संयोजक सुनील कुमार जैन ने बताया कि शिविर में ईसीजी सहित आवश्यक जांचें नि:शुल्क की जाएंगी, जबकि कुछ विशेष जांचें लागत मूल्य पर उपलब्ध होंगी। मरीज अपने पूर्व के ईको, ईसीजी व अन्य चिकित्सीय रिपोर्ट साथ लाएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...