फतेहपुर, नवम्बर 8 -- हसवा। रामलीला मैदान हसवा में रामलीला कमेटी व सतगुरु नेत्र चिकित्सालय चित्रकूट के सहयोग से निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। डॉ. संदीप तिवारी व उनकी टीम ने 118 मरीजों की आंखों की जांच की। इनमें 54 मरीजों को मामूली परेशानी पर दवा देकर घर भेजा गया, जबकि 48 को निशुल्क चश्मा और दवाएं दी गईं। 16 मरीजों में मोतियाबिंद की पुष्टि पर उन्हें बस द्वारा सतगुरु नेत्र चिकित्सालय चित्रकूट ऑपरेशन के लिए भेजा गया, जहां पूरी व्यवस्था निशुल्क रखी गई है। आयोजन में कमेटी अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष उदय भान सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.