बागेश्वर, फरवरी 12 -- बागेश्वर। द हंस फाउंडेशन हॉस्पिटल, सतपुली द्वारा 16 फरवरी को निशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया जा रहा है। शिविर में चश्में व दवाइयां निशुल्क दी जाएंगी। जिन लोगों की आँखों में मोतियाबिंद पाया जाएगा, उनका हंस फाउंडेशन अस्पताल में अनुभवी डॉक्टर द्वारा ऑपरेशन किया जाएगा। व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री हरीश सोनी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुबह दस बजे से एक बजे तक गुरुद्वारा श्री थडा साहेब तल्ली बाजार निकट सरयु पुल के पास शिविर लगेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...