काशीपुर, फरवरी 21 -- काशीपुर। लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर द्वारा नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। संयुक्त जानकारी देते हुए अध्यक्ष लांयस गौतम मेहरोत्रा, सचिव ला. आशीष पैगिया व कोषाध्यक्ष ला. विपिन तोमर ने बताया कि आगामी सोमवार 23 फरवरी और मंगलवार 24 फरवरी को सुबह 9:30 बजे से रामनगर रोड स्थित एलडी भट्ट उप जिला चिकित्सालय में नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा। लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर के अध्यक्ष ला. गौतम मेहरोत्रा ने बताया कि सर्वधर्म सद्भाव मिशन के तहत मानव सेवा की समर्पित भावना को कायम रखने के लिए लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर द्वारा नगर ही नहीं अपितु बाहर के लोगों की भी निशुल्क आंखों की जांच व ऑपरेशन कराए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...