आगरा, दिसम्बर 27 -- आगरा विकास मंच की ओर से जयपुर हाउस में संचालित फिजियोथेरेपी सेंटर का शुभारंभ हो चुका है। केंद्र प्रतिदिन प्रातः 10 से शाम 7:30 बजे तक संचालित रहेगा, जिससे अधिक से अधिक जरूरतमंद मरीजों को नियमित फिजियोथेरेपी का लाभ मिल सके। इसके साथ ही आज लगाए गये शिविर में हड्डी रोग जांच और जोड़ प्रत्यारोपण शिविर में कुल 20 मरीजों की जांच की गई। इसके उपरांत तीन मरीजों को घुटना जोड़ प्रत्यारोपण के लिए चयनित किया गया। लंबे समय से जोड़ों के दर्द और चलने-फिरने में असमर्थ मरीजों के लिए यह चयन एक नई उम्मीद लेकर आया। अध्यक्ष राजकुमार जैन एवं संयोजक सुनील कुमार जैन ने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य कमजोर और दिव्यांग वर्ग को सुलभ एवं प्रभावी इलाज उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि फिजियोथेरेपी के माध्यम से कई मरीज बिना ऑपरेशन के भी राहत पा स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.