सहारनपुर, दिसम्बर 18 -- जामिया तिब्बिया अस्पताल द्वारा गांव हाशिमपुरा में निशुल्क चिकित्सा शविर का आयोजन किया गया। इस दौरान चिकित्सकों की टीम ने बड़ी संख्या में रोगियों का चिकित्सीय परीक्षण कर उन्हें दवाएं देने के साथ-साथ ग्रामीणों को विभिन्न रोगियों से बचाव की जानकारी भी दी गई। गुरुवार को आयोजित हुए शिविर का उद्घाटन ग्राम प्रधान अब्दुल सत्तार एवं अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डा. अहतेशामुल हक ने संयुक्त रूप से किया। शिविर में डा. गुल अफशा फातिमा, डा. अफीफा नाज, डा. महमूद, डा. मुजम्मिल ने विभिन्न रोगों से ग्रस्त मरीजों का चिकित्सीय परीक्षण कर दवाइयां दी। साथ ही कुछ रोगियों की फिजियोथेरेपी भी की गई। साथ ही सर्दी के मौसम में होने वाले विभिन्न रोगों की जानकारी देते हए उनसे बचाव के उपाए सुझाए गए। इस दौरान गुल मौहम्मद, मोहम्मद अय्यूब, जोगिंदर, नव...