आगरा, फरवरी 22 -- महाराजा अग्रसेन सेवा समिति की ओर से महाराजा अग्रसेन भवन लोहामंडी के 29वें स्थापना दिवस को सेवा महोत्सव के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर आयोजि निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 2800 से अधिक नागरिकों का व्यापक स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिससे यह शिविर आगरा के अब तक के सबसे बड़े चिकित्सा शिविरों में शामिल हो गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अभिषेक अग्रवाल सहित डॉ. ज्ञान प्रकाश गुप्ता, डॉ. विजय कत्याल, समिति अध्यक्ष मोहनलाल अग्रवाल, महासचिव डॉ. वीडी अग्रवाल, कोषाध्यक्ष घनश्याम दास अग्रवाल, मुरारी प्रसाद अग्रवाल, ओपी गोयल, महावीर मंगल, उमाशंकर, डॉ एससी अग्रवाल आदि ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया। शिविर के दौरान 370 मरीजों का मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु पंजीकरण किया गया। स्वास्थ्य जांच में 1...