हल्द्वानी, फरवरी 10 -- हल्द्वानी। काया आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल ने मंगलवार को ज्योली गांव, भुजियाघाट में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विनय खुल्लर ने बताया कि शिविर में 210 मरीजों की निशुल्क शुगर, ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन, सीबीसी, ईसीजी आदि शामिल थे। जिसके बाद निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं। डीएमएस डॉ. स्वप्निल ने बताया कि अगले माह तक अस्पताल में सभी सेवाएं निःशुल्क होंगी। शिविर में डॉ. कल्पना, डॉ. नीतू, डॉ. नेहा, डॉ. श्वेता, डॉ. महेंद्र बोरा, डॉ. कल्पना, डॉ. निवेदिता, डॉ स्वाति भट्ट, डॉ नीतू भट्ट, डॉ देबेश ने परामर्श दिया। शिविर को सफल बनाने में हिताक्षी, निकिता, हेमा, सपना, वरखा, ललित, चंदन ने सहयोग दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...