सहारनपुर, फरवरी 3 -- मोहल्ला पठानपुरा में जामियातुल कुदसियात शिक्षा समिति द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ। इस दौरान चिकित्सकों ने विभिन्न बीमारियों के 100 से अधिक रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवाई का वितरण किया। शिविर का उद्घाटन मंगलवार को डॉ. काशिफ नाज ने किया। इस दौरान सचिव आमीर उस्मानी ने बताया कि संस्था की ओर से समय-समय पर चिकित्सिय शिविरों का आयोजन इस उद्देश्य से किया जाता है कि जिससे जरुरमंद लोगों को निशुल्क उपचार मिल सके। शिविर में डॉ. समून गौड, माहिन गौड, मुस्कान, मुकीम अब्बासी, डॉ. असमा, डॉ. नईम अली और बरीरा आदि ने रोगियों का उपचार कर उन्हें निशुल्क दवाईयां वितरित की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.