मऊ, जनवरी 7 -- मऊ,संवाददाता। जिला पूर्ति अधिकारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि जनपद के अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को माह जनवरी में होने वाला खाद्यान्न आठ जनवरी से 28 जनवरी के बीच किया जाएगा। बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अन्तर्गत आच्छादित अन्त्योदय कार्डधारकों को प्रति कार्ड 14 किग्रा गेहूं तथा 21 किग्रा०चावल (35 किग्रा) खाद्यान्न तथा पात्र गृहस्थी योजना के राशनकार्ड धारकों / लाभार्थियों को 2.0 किग्रा गेहूं एवं 3.0 किग्रा चावल (कुल 05 किग्रा) खाद्यान्न प्रति यूनिट निःशुल्क वितरण किया जाएगा। समस्त संबंधित उचित दर विक्रेतागण अपने-अपने दुकान के उक्त आशय की सूचना, सूचना-पट्ट पर प्रदर्शित करेंगे। जनपद के समस्त अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी लाभार्थी उक्त दिवस पर अपने उचित दर विक्रेता के यहां से उपरोक्तानुसार आवश्यक व...