आगरा, अप्रैल 23 -- आगरा विकास मंच पीड़ितों के लिए निशुल्क अस्थि रोग, कूल्हा, घुटना प्रत्यारोपण शिविर 27 अप्रैल को लगाएगा। मंच की ओर से एक नई पहल के अंतर्गत घुटने और कूल्हे के प्रत्यारोपण का कार्य प्रारंभ किया जा रहा है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को राहत मिल सके। निशुल्क शिविर सुबह 9 बजे से जयपुर हाउस स्थित 117 निशुल्क दिव्यांग केंद्र पर लगाया जाएगा। हड्डी सर्जन डॉ. रवि सभरवाल शिविर का शुभारंभ करेंगे और अपनी सेवाएं देंगे। डॉ. विभांशु जैन प्रमुखता से अपनी सेवाएं देंगे। इसके साथ ही न्यूरोसर्जन डॉ. विनय अग्रवाल आवश्यकता अनुसार केवल मस्तिष्क से संबंधित हड्डी रोग के मरीजों को देखेंगे। फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. अनिल कुशवाहा एवं डॉ. पंकज कुशवाहा भी फिजियोथैरेपी की निशुल्क सेवाएं देंगे। अध्यक्ष राजकुमार जैन और संयोजक सुनील कुमार जैन ने बताया शिविर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.