औरंगाबाद, फरवरी 21 -- जलभरी सह शोभा यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, 26 को होगी प्राण-प्रतिष्ठा फोटो- 21 फरवरी एयूआर 64 कैप्शन:- निशुनपुर में जलभरी सह शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालु। अंबा, संवाद सूत्र। कुटुंबा प्रखंड के निशुनपुर गांव में ग्राम देवी प्राण-प्रतिष्ठा सह सतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ शनिवार को जलभरी सह भव्य शोभा यात्रा के साथ हुआ। महायज्ञ स्थल से निकली यात्रा थाना मोड़ और तमसी मोड़ होते हुए झिकटिया पोखर पहुंची। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भक्तों ने पोखर से कलश में जल भरा और पुनः यज्ञ स्थल लौटे। बाजे-गाजे और धार्मिक नारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। महायज्ञ को लेकर गांव और आस-पास के क्षेत्रों में उत्साह देखा जा रहा है। विभिन्न आध्यात्मिक और धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला चल रही है। आचार्य अरुण मिश्रा की देखरेख में अनुष्ठान...