दुमका, नवम्बर 5 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि। जरमुंडी प्रखंड के बेलदाहा-मधुपुर में अवस्थित प्राचीन निशुंभनाथ (अब निमानाथ) मंदिर में श्री श्री लक्ष्मीनारायण चातुर्मास महायज्ञ का आयोजन किया गया है। आचार्य स्वामी धीरज कृष्ण पराशर के तत्वाधान में आयोजित यह महायज्ञ आगामी पांच नवंबर तक चलेगा। बता दें कि लक्ष्मीनारायण चातुर्मास महायज्ञ के आयोजन को लेकर सोमवार को कार्तिक शुक्ल त्रयोदशी तिथि के उपलक्ष्य पर बेलदाहा-मधुपुर में बैंड बाजे के साथ कलश शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें सैकड़ों स्त्री पुरुष भगवा वस्त्र पहनकर कलश यात्रा में शामिल हुए। भव्य कलश यात्रा में 251 कुंवारी और सुहागन महिलाओं ने मोतिहारा (मयुराक्षी) नदी तट से पवित्र कलश भरकर धूमधाम के साथ यज्ञ मंडप पहुंची। गाजे बाजे के साथ मंडप प्रवेश के उपरांत अग्नि मंथन द्वारा लक्ष्मीनारायण चातुर्मास महायज्ञ...