समस्तीपुर, अक्टूबर 1 -- रोसड़ा। शहर के विभिन्न दुर्गा मंदिरों व पूजा पंडालों में मंगलवार की रात्रि भक्ति, निष्ठा व पूरे विधि विधान से निशा पूजा संपन्न की गयी। अलग अलग मंदिरों में तंत्रोक्त, शांभवी व वैष्णवी पद्धतियों से निशा पूजा हुई। भक्तों ने सारी रात जागकर साधना में बितायी। इस अवसर पर मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। परिसर में प्रकाश आदि की बेहतर व्यवस्था की गयी थी। शनिवार की रात देवी मंदिरों में साधकों की भीड़ उमड़ पड़ी। बड़ी दुर्गा स्थान में मन्नत मांगने को महिलाएं की काफी भीड़ जुटी थी। मंदिर में प्रधान पुजारी पंडित धर्मदत्त मिश्र एवं अरुण मिश्र ने वैष्णवी पद्धति से निशा पूजा संपन्न करायी। पूजा के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटे गये। इसके अलावे शहरी तथा ग्रामीण इलाकों के तमाम मंदिरों में निशा पूजा सम्पन्न करायी गयी।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.