जमशेदपुर, मई 12 -- साकची गुरुद्वारा में चुनाव प्रकिया शुरू होते ही निशान सिंह ने गुरु महाराज का आदेश लेकर चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत की। रविवार को निशान सिंह ने समर्थकों के साथ साकची के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। वे संगत से घर-घर जाकर मिले। साकची के काशीडीह, बाराद्वारी, न्यू बाराद्वारी में सिख वोटरों से संपर्क साध उन्हें सेवा का मौका देने की अपील की। इस दौरान उन्होंने बयान जारी करते हुए कहा कि साकची की संगत उनके पिछले कार्यकाल की सेवा से संतुष्ट है और वे और उनकी टीम आगे भी संगत की सेवा के लिए तत्पर रहेंगे। निशान सिंह ने कहा वे जल्द ही संगत के अपना घोषणा पत्र जारी करेंगे। जनसंपर्क अभियान में परमजीत सिंह काले, शमशेर सिंह सोनी, सन्नी सिंह, बलबीर सिंह धंजल, सुरजीत सिंह छितै, जसबीर सिंह गांधी, ताज सिंह, सतनाम सिंह घुम्मन, सतबीर सिंह गो...