रांची, फरवरी 23 -- रांची, संवाददाता। राजधानी में श्री श्याम फाल्गुन सतरंगी महोत्सव के अवसर पर सोमवार को भक्ति और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला। महोत्सव का शुभारंभ श्री श्याम प्रभु के भव्य शृंगार के साथ हुआ, जिसमें बाबा को स्वर्ण आभूषणों और सुगंधित पुष्पों से अलंकृत किया गया। इस अवसर पर मंदिर में स्थापित वीर बजरंगबली और शिव परिवार का भी विशेष शृंगार किया गया। प्रातः 11 बजे रजत निशान की पूजा की गई। रजत निशान का विधि-विधान से पूजन वहीं, दोपहर दो बजे श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर से भव्य निशान यात्रा प्रारंभ हुई। श्याम बाबा के जयकारों के बीच लगभग 750 श्रद्धालु अपने कंधों पर निशान लेकर झूमते-नाचते मंदिर की ओर चल पड़े। फूलों से सजे दिव्य रथ पर सवार होकर श्री श्याम प्रभु नगरवासियों को आशीष दे रहे थे। शोभायात्रा के दौरान श्री श्याम मंडल की दो टोल...