बलरामपुर, फरवरी 8 -- तुलसीपुर, संवाददाता। श्री श्याम सेवक कुटुम्ब तुलसीपुर के तत्वावधान में आयोजित 12वें श्री श्याम फाल्गुनोत्सव एवं भजन संध्या का शुभारंभ रविवार को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के बीच हुआ। दो दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन भव्य निशान यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। रविवार प्रातः शक्तिपीठ गायत्री मंदिर से यात्रा आरंभ हुई। इससे पूर्व शक्तिपीठ देवी पाटन मंदिर के पीठाधीश्वर महंत मिथलेश नाथ योगी ने श्री खाटू श्याम बाबा की पालकी का विधिवत पूजन, पुष्पांजलि और आरती कर शुभारंभ कराया। इसके बाद महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने 111 निशान लेकर जयकारों के बीच यात्रा निकाली। निशान यात्रा नई बाजार चौक और हनुमानगढ़ी चौराहा होते हुए हनुमानगढ़ी प्रांगण पहुंची, जहां हवन-पूजन के साथ समापन हुआ। पूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.