आगरा, जनवरी 15 -- श्री श्याम मित्र मंडल एवं श्री श्याम महिला मित्र मंडल, लोहामंडी की ओर से चार दिवसीय कार्यक्रमों की शुरुआत निशान यात्रा के साथ हुई। निशान यात्रा लोहामंडी से जीवनी मंडी स्थित श्री खाटू श्याम जी मंदिर तक निकाली गई। यात्रा की अगुवाई गणेश की सवारी ने की। इसके बाद सालासर बालाजी, कैला मैया, महाकाल की सवारी और श्री खाटू नरेश का फूल बंगले से सजा भव्य डोला निकाला गया। तोप से पुष्प वर्षा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। बैंड-बाजों की भक्तिमय धुनों और श्याम नाम के जयकारों से पूरा मार्ग भक्तिरस में डूबा रहा। निशान यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु नंगे पांव हाथों में निशान और सिर पर चांदी का छत्र लिए श्याम प्रभु की महिमा का गुणगान करते हुए शामिल हुए। श्वेत, हरे और पीले वस्त्रों में सजे भक्त श्याम बाबा की जय और हारे के सहारे की जय के उ...