हजारीबाग, फरवरी 15 -- हजारीबाग प्रतिनिधि अग्रवाल युवा मंच के तत्वावधान में 16 फरवरी सोमवार को श्रद्धा, भक्ति और उल्लास से परिपूर्ण श्री श्याम रंगीलो फागुन निशान यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह यात्रा श्री रानी सती मंदिर परिसर से विधिवत पूजा-अर्चना के पश्चात प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गुजरेगी। फाल्गुन माह की पावन बेला में आयोजित इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे। अग्रवाल युवा मंच के पदाधिकारियों ने बताया कि यह आयोजन समाज में धार्मिक एकता, सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण एवं युवाओं में आध्यात्मिक चेतना जागृत करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। आयोजन को लेकर मंच के सदस्य सक्रिय रूप से तैयारियों में जुटे हुए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...