कुशीनगर, सितम्बर 29 -- कुशीनगर। नवागत एसपी केशव कुमार ने शनिवार की आधी रात पडरौना कोतवाल व रवींद्रनगरधूस थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान थाने के जिम्मेदारों को करप्शन पर जीरो टॉलरेंस अपनाने तथा मिशन शक्ति व अपराधों को लेकर हमेशा अलर्ट रह कर अंकुश लगाने का निर्देश दिया। संदेह होने पर एसपी ने शहर कोतवाल से स्पष्टीकरण मांगा है। शहर कोतवाल निरीक्ष्ण में अनुपस्थित पाये गये। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार ने आधी रात सबसे पहले थाना रविन्द्रनगर धूस का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना कार्यालय में रखे अभिलेखों में शामिल अपराध रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर, त्योहार रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर, हत्या व बलवा से सम्बन्धित रजिस्टर व बीट सूचना रजिस्टर तथा अन्य अभिलेखों की जांच की। उन्होंने अभिलेखों को समय से अपडेट करने एवं उचित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.