कन्नौज, फरवरी 11 -- छिबरामऊ, संवाददाता। क्षेत्र के ग्राम पंचायत मिघौली के मजरा बैरागपुर की होनहार बेटी एन्जल श्रीवास्तव ने निशानेबाजी में अपनी प्रतिभा से राष्ट्रीय पटल पर गांव का नाम रोशन किया है। स्व.उदय प्रताप श्रीवास्तव की पुत्री एन्जल ने 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में ग्रेटर नोएडा, जयपुर (राजस्थान) और भोपाल (मध्य प्रदेश) में आयोजित विभिन्न नेशनल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मेडल जीते हैं। विशेष रूप से 10 मीटर फायरिंग इवेंट में उन्होंने प्रथम स्थान हासिल कर अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। एन्जल की यह सफलता और भी खास है क्योंकि उन्होंने बेहद कठिन परिस्थितियों का सामना किया। वर्ष 2023 में पिता उदय प्रताप श्रीवास्तव के निधन के बाद परिवार पर गहरा संकट आया, लेकिन माता सुनीता श्रीवास्तव ने हिम्मत नहीं हारी। खेती-बाड़ी करके आर्थिक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.