बस्ती, फरवरी 17 -- बस्ती। दुबौलिया पुलिस ने निशानदेही का पत्थर उखाड़ने व धमकाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। इसी थाने के खुशहालगंज निवासी मंसूर अली ने तहरीर देकर बताया है कि हर्रैया तहसील से धारा 24 की राजस्व संहिता में लेखपाल व कानूनगो स्तर से नसब का पत्थर लगाया गया था। आरोप है कि इस पत्थर को बगल के खातेदार मंशाराम, लल्लू, भवानी प्रसाद ने पत्थर को उखाड़कर फेंक दिया। मना करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...