लखनऊ, जनवरी 27 -- लखनऊ, संवाददाता। 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश एडवोकेट्स स्पोर्ट्स ट्रस्ट और उत्तर प्रदेश ज्यूडिशियल लायंस के बीच मैत्री क्रिकेट मैच केबीआर स्टेडियम में खेला गया। मैच से पूर्व मैदान में ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान हुआ। इस अवसर पर सभी अतिथियों और दोनों टीमों का स्वागत ट्रस्ट के डायरेक्टर ऑपरेशन व आयोजन के कोआर्डीनेटर अधिवक्ता वैभव जैन ने किया। ज्यूडिशियल लायंस के कप्तान सीजेएम अमित कुमार यादव ने मैच में प्रतिभाग किया। ज्यूडिशियल लायंस ने पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 150 रन बनाये। जज अभिनव शुक्ला ने 33 और शिवम वशिष्ठ ने 32 रन बनाये। ट्रस्ट की ओर से राजेंद्र ने तीन विकेट लिये। जवाब में ट्रस्ट की टीम ने 10 गेंदें बाकी रहते चार विकेट से जीत दर्ज की। निशांत सिंह ने 39 गेंदों में छह चौके और एक छक्के ...