देहरादून, जून 21 -- देहरादून। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल 'निशंक' ने शनिवार को राजपुर रोड स्थित निकेतन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से शिष्टाचार भेंट की और इस दौरान उन्हें पहाड़ का पारंपरिक वाद्य यंत्र रणसिंघा भेंट किया। डा. निशंक ने कहा कि राष्ट्रपति मुर्मु का चिंतन दूरदर्शी, विद्वतापूर्ण तथा राष्ट्रहित से परिपूर्ण है। उनकी सादगी, गंभीरता और भारतीयता के प्रति गहन आस्था प्रेरणास्रोत है। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति को भारतवर्ष के प्रथम 'लेखक गांव' (थानो) में पधारने के लिए भी आमंत्रित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...