नई दिल्ली, फरवरी 21 -- ऑनलाइन निवेश और ट्रेडिंग के नाम पर बढ़ती साइबर ठगी की घटनाओं के बीच Rajasthan Police की साइबर शाखा ने आम नागरिकों के लिए विशेष सुरक्षा दिशा-निर्देश जारी किए हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार का निवेश या ट्रेडिंग से जुड़ा भुगतान करने से पहले संबंधित यूपीआई आईडी, क्यूआर कोड या बैंक खाते का 'SEBI Check' के जरिए सत्यापन अवश्य करें। यह एडवाइजरी महानिदेशक पुलिस के मार्गदर्शन में जारी की गई है, ताकि लोग फर्जी निवेश योजनाओं के जाल में फंसने से बच सकें। पुलिस अधिकारियों के अनुसार हाल के महीनों में ऐसे मामलों में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है, जिनमें साइबर अपराधी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, मैसेजिंग ऐप और फर्जी वेबसाइटों के माध्यम से निवेशकों को ऊंचे रिटर्न और कम समय में पैसा दोगुना करने का लालच देते हैं। प्रारंभिक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.