गुड़गांव, फरवरी 17 -- रेवाड़ी,संवाददाता। शेयर बाजार में निवेश पर मोटे मुनाफे का लालच देकर ठगी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गुजरात के मेहसाना निवासी आशीष चौधरी और गौतम प्रजापति के रूप में हुई है। साइबर थाना रेवाड़ी के जांच अधिकारी के मुताबिक गत वर्ष 19 जून को गांव आनंदपुर रेवाड़ी निवासी सतबीर सिंह ने शिकायत में बताया था कि वह शेयर मार्केट में पैसा निवेश करना चाहते थे। इसके लिए वह एक ग्रुप से जुड़ गए। आरोपियों ने शेयर मार्केट में मोटा मुनाफा कमाने का लालच देते हुए डीमेट अकाउंट खुलवा दिया। इसके बाद उससे बार-बार खाते में पैसे ट्रांसफर कराते हुए कुल तीन लाख 90 हजार रुपये की धोखाधड़ी की गई। प्रारंभिक पूछताछ के बाद इस बात का खुलासा हुआ है कि सतबीर सिंह के खाते से पैसे एक अन्य खाते से होते हुए आरोप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.