मुरादाबाद, दिसम्बर 1 -- मुरादाबाद। हिंदू कॉलेज के वाणिज्य संकाय की ओर से राष्ट्रीय प्रतिभूति बाजार संस्थान (एनआईएसएम) के सौजन्य से युवा नागरिकों हेतु वित्तीय शिक्षा पर दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ सोमवार को हुआ। इस कार्यशाला का उद्देश्य छात्रों को वित्तीय साक्षरता प्रदान करना, निवेश से जुड़ी जोखिमों एवं बाजार की अनियमितताओं से बचाव के उपायों की समझ विकसित करना था। कार्यशाला में केवल 80 सीटें थीं। पंजीकरण पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कॉलेज प्राचार्य प्रो. एसएस रावत रहे। उन्होंने वित्तीय जागरूकता को समय की आवश्यकता बताते हुए छात्रों को निवेश संबंधी सावधानियों और अवसरों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. दीपा बालियान ने किया। कार्यशाला के पहले दिन डॉ. अजीत कुमार मौर्य, कार्यशाला संयो...