लखनऊ, फरवरी 6 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता इन्वेस्ट यूपी ने बीते दिनों आए निवेश प्रस्तावों को धरातल पर उतारने के लिए समीक्षा तेज की है। निवेशकों की सहूलियत के लिए सभी प्रकार की एनओसी के लिए निवेश मित्रों को जिम्मेदारी सौंपी गई थी, जिसकी मानीटरिंग बढ़ाई गई है। इन्वेस्ट यूपी इसी माह के अंतिम सप्ताह में प्रस्तावित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी-5.0 के आयोजन को लेकर अपनी तैयारियां कर रहा है। इन्वेस्ट यूपी जल्द दिल्ली, चेन्नई, हैदराबाद, बेंगलुरु व मुंबई में अपने सेटेलाइट आफिस खोलेगा। इन कार्यालयों के लिए भवन चिह्नित कर लिए गए हैं। कार्यालयों के शुभारंभ पर रोड शो और निवेशकों के साथ बैठकें कराए जाने की भी तैयारी है। भविष्य में इन महानगरों के निवेशकों को यूपी में उद्यम लगाने की संभावनाएं तलाशने के लिए बार-बार उत्तर प्रदेश आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इन्वेस्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.