गुड़गांव, जनवरी 16 -- गुरुग्राम, प्रमुख संवाददाता। गुरुग्राम पुलिस की साइबर अपराध टीम ने शेयर बाजार में निवेश करने पर मुनाफे का झांसा देकर ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गुरुवार को राजस्थान के कोटा में छापेमारी कर ठगी करने के नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को सभी अदालत में पेश किया गया, जहां से सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। एसीपी साइबर अपराध प्रियांशु दिवान के बताया कि तकनीकी इनपुट के आधार पर राजस्थान के कोटा में एक फ्लैट पर छापेमारी की गई। वहां से पुलिस ने 13 मोबाइल फोन, तीन लैपटॉप, एक टैबलेट और 37 एटीएम कार्ड बरामद किए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लेखराज, मनीष, अनिल बैरागी, सोनू, दीपक, हिमांशु, संस्कार उर्फ प्रांशु, गगन पटेल और मनीष मीणा के रूप में हुई। सभी राजस्थान और मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। ठगी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.