कानपुर, दिसम्बर 8 -- साइबर ठग ने निवेश के नाम पर अधिक मुनाफे का लालच देकर रामबाग निवासी कुणाल सिंह से 6.41 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित की शिकायत पर बजरिया पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। कुणाल सिंह के अनुसार बीती पांच सितंबर को उन्हें एक टेलीग्राम ग्रुप से जोड़ा गया। जिसमें उन्हें कंपनियों में निवेश कर अधिक मुनाफा कमाने के मैसेज आते थे। जिनके झांसे में आकर उन्होंने कई बार में 6.41 लाख रुपये जमा कर दिए। कुछ समय बाद उन्होंने रुपये निकालने का प्रयास किया तो निकल नहीं सके। जिस पर उन्हें अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ। थाना प्रभारी अरविंद कुमार शर्मा ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में साइबर सेल की मदद ली जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...