रुद्रपुर, सितम्बर 13 -- रुद्रपुर, संवाददाता। निवेश के नाम पर एक युवक से 6 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। युवक की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विम स्कायर कॉलोनी निवासी राम प्रकाश शर्मा ने कोतवाली रुद्रपुर में दी तहरीर में बताया कि जुलाई 2024 में देवेंद्र कुमार निवासी संभल खुद को एफएक्स स्टॉक कॉरपोरेशन लिमिटेड गुरुग्राम का सेल्स मैनेजर बताते हुए उनसे मिला। उसने कंपनी के नियम और पहचान पत्र दिखाए और जूम मीटिंग में संदीप खोखकर ने कंपनी का प्लान बताया। कंपनी मालिक दीपक मलिक निवासी रोहतक को भी इसमें शामिल बताया गया। पीड़ित के अनुसार, उसने दो खातों में 3-3 लाख रुपये जमा किए। शुरुआत में कुछ महीनों तक ब्याज मिला, लेकिन बाद में भुगतान बंद हो गया और मूलधन लौटाने से भी इनकार कर दिया गया। कोतव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.