कानपुर, फरवरी 7 -- साइबर ठग ने निवेश कर अधिक मुनाफे का लालच देकर पीड़ित से 5.14 लाख रुपये की ठगी की। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। इफ्तिखाराबाद निवासी मोहम्मद हारिस के अनुसार बीती 25 जनवरी को उनके मोबाइल पर टेलीग्राम अकाउंट पर एक लिंक आया। जिससे जुड़ने के बाद उनके पास निवेश कर मुनाफा कमाने के मैसेज आने लगे। पहले एक हजार, तीन हजार और सात हजार निवेश करने पर उन्हें 15-15 सौ रुपये मुनाफे के मिले। जिस पर झांसे में आकर उन्होंने कई बार में 5.14 लाख रुपये निवेश कर दिया। जब उन्होंने मुनाफे की रकम निकालने का प्रयास किया, तो उनसे छह लाख रुपये की मांग की गई। तब उन्हें अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ। अनवरगंज थाना प्रभारी अशोक कुमार दुबे ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। साइबर सेल की मदद से कार्रवाई की जा रही है।

हिंद...