मोतिहारी, फरवरी 21 -- मोतिहारी, निसं। कंपनी में निवेश पर 8 प्रतिशत प्रतिमाह मुनाफा का लालच देकर 42 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। मामले में मधुबन थाना क्षेत्र के पकरिया वार्ड 1 निवासी आलोक कुमार के बयान पर साइबर थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। पटना के गोला रोड निवासी नित्यानंद प्रसाद वर्मा व ब्लू लाइफ केयर के निदेशक पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना निवासी सिद्ध हैप्पी विलेज के रहनेवाले प्रेम कुमार सिंह सहित अन्य को आरोपित किया गया है। इसमें कहा है कि मुजफ्फरपुर के एक मंदिर में उसकी मुलाकात नित्यानंद प्रसाद वर्मा से हुई। उसने खूद को ब्लू लाइफ केयर कंपनी का सचिव बताकर कंपनी में निवेश करके अच्छा मुनाफा कमाने की बात कही। कंपनी का मुख्य कार्यालय कोलकाता में होने की जानकारी दी। इसके बाद उसने बताया कि मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, पटना, गोपालगंज के लोग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.