जौनपुर, फरवरी 18 -- जफराबाद, हिन्दुस्तान संवाद। लाइन बाजार के पुलिस लाइंस निवासी एक युवक से निवेश में ज्यादा फायदा करवाने के नाम पर 35 लाख रुपये ठग लिया गया। पुलिस ने रविवार को निवेश के नाम पर की गई इस ठगी के सम्बन्ध में तहरीर मिंलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाई शुरू कर दिया है। शिवांशु मिश्रा पुत्र आनंद मिश्र ने आरोप लगाया है कि वाराणसी जिले के महरौली गांव निवासी सौरव सारन पुत्र शंभु सारन अधिक लाभ कमाने का झांसा देकर उससे पैसे निवेश कराया। शिवांशु ने बताया कि उसने कई किस्तों कुल 35 लाख रूपये ट्रान्सफर कर दिया। जिसका उसके पास रसीद उपलब्ध है। उसके बाद उसे कोई भी लाभांस जब नहीं मिला तो उसे अपने ठगे जाने का एहसास हुआ। तब उसने सौरव से अपने पैसे की मांग की। सौरव ने उसे किस्तों में पैसे लौटाने की बाद कही और कुछ पैसे लौटाकर कई महीनों तक हीला हव...