फरीदाबाद, मार्च 20 -- फरीदाबाद, कार्यालय संवाददाता। साइबर थाना एनआईटी की पुलिस ने एक व्यक्ति से एक करोड़ 38 लाख रुपये ठगी करने के आरोप में दो युवक को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर ठगी की थी। दोनों अकाउंट होल्डर हैं और बैंक खाता मुहैया कराने के ऐवज में उन्हें कमशीन के रूप में मोटी रकम मिली थी। पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपियों की पहचान यूपी के अमरोहा निवासी सोनू जैन और दिल्ली के शहादरा निवासी ललित के रूप में हुई है। दोनों को पूर्वी दिल्ली से काबू किया गया है। आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर सेक्टर-21सी निवासी एक व्यक्ति से शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर करीब एक करोड़ 38 लाख पांच हजार 425 रुपये ऐंठ लिए थे। पू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.