गुड़गांव, फरवरी 21 -- गुरुग्राम, प्रमुख संवाददाता। साइबर जालसाजों ने सेक्टर-56 की रहने वाली एक महिला से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर करीब 17 लाख रुपये की ठगी की कर डाली। साइबर थाना पूर्व पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में सेक्टर-56 स्थित जलवायु टावर निवासी हिमांगी मेहता ने बताया कि ठगों ने उनसे 23 जनवरी 2026 को संपर्क किया था। आरोपियों ने उन्हें स्टॉक मार्केट में निवेश करने पर बेहद कम समय में मोटा मुनाफा दिलाने का लालच दिया। विश्वास जीतने के लिए शुरुआत में उन्हें कुछ फर्जी आंकड़े और लाभ दिखाया गया। पीड़िता के अनुसार 23 जनवरी से 17 फरवरी 2026 के बीच आरोपियों ने अलग-अलग बहानों से उनसे कुल 16 लाख 95 हजार रुपये अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर करवा लिए। जब पीड़िता ने अपना पैसा वापस निकालने क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.