गुड़गांव, मार्च 26 -- शिकंजा:गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। साइबर थाना दक्षिण ने निवेश के नाम पर ठगी करने वाले जालसाज को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान शुभम नापित निवासी मध्यप्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को इंद्रोर से गिरफ्तार किया। इस मामले में अब तक नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अभियोग में ठगी गई राशि में से उपरोक्त आरोपी के बैंक खाता में लगभग 06 लाख रुपए आए थे जो आरोपी ने निकलवाकर अन्य साथी आरोपी को दिए थे। इसके बदले आरोपी को 08 हजार रुपए मिले थे। आरोपी की कब्जा से एक मोबाईल फोन बरामद किया गया है। अभियोग में नियमानुसार आगामी कार्यवाही की जा रही है। अभियोग अनुसंधानाधीन है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.