मैनपुरी, दिसम्बर 31 -- शेयर मार्केट में रुपये इनवेस्ट कराने का झांसा देकर मैनपुरी के चिकित्सक से 83 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली गई। मामले की शिकायत हुई तो एसपी ने साइबर क्राइम थाने से जांच कराई। जांच के बाद पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी के अंतर्राज्यीय गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से दो लाख रुपये की नकदी बरामद की गई। 30 लाख रुपये इनके विभिन्न खातों में फ्रीज कराए गए हैं। दो मोबाइल और दो सिमें भी बरामद हुई हैं। बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में एसपी सिटी अरुण कुमार ने घटनाक्रम का खुलासा किया। बताया कि कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन निवासी नितिन कुमार ने एसपी को शिकायती पत्र देकर जानकारी दी कि 11 नवंबर 2025 को फेसबुक पर एडिलवाइस के नाम से विज्ञापन देखा, जिस पर उन्होंने क्लिक किया तो व्हाट्सऐप ग्रुप में उन्हें जोड़ लिया गया। इसक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.