गाज़ियाबाद, नवम्बर 25 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर अपराधियों ने व्हाट्सऐप ग्रुप और फर्जी वेबसाइट के जरिये इंदिरापुरम निवासी एक कंपनी अधिकारी से सात लाख रुपये ठग लिए। जालसाजों ने निवेश पर मोटे मुनाफे का झांसा देकर पीड़ित को फंसाया। अहिंसा खंड-एक, इंदिरापुरम की एटीएस एडवांटेज सोसाइटी में रहने वाले प्रशांत शर्मा का कहना है कि बिना अनुमति उन्हें एक दो व्हॉट्सऐप ग्रुप में जोड़ा गया। ग्रुप के एडमिन खुद को कैनरा रोबेको म्यूचुअल फंड से जुड़ा बता रहे थे और ग्रुप में शामिल लोगों को मोटी कमाई का लालच देकर निवेश के लिए प्रेरित कर रहे थे। ग्रुप एडमिन अहाना गिल और खुद को प्रोफेसर एवं सीईओ बताने वाले रजनीश नरूला ने उन्हें ओटीसी ट्रेडिंग योजना में निवेश करने के लिए प्रेरित किया। प्रशांत शर्मा के मुताबिक उन्हें अलग-अलग खातों में रकम भेजने को कहा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.