गुड़गांव, फरवरी 2 -- गुरुग्राम। शेयर बाजार में निवेश का लालच देकर एक व्यक्ति से 24 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। थान साइबर अपराध ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित सुंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि उन्होंने कुछ समय पहले इंस्टाग्राम पर एक विज्ञापन देखा था। इसमें शेयर बाजार में निवेश कर भारी मुनाफा कमाने का दावा किया था। विज्ञापन में दिए गए लिंक और नंबर पर संपर्क करने के बाद जालसाजों ने खुद को निवेश विशेषज्ञ बताकर उनका भरोसा जीत लिया। सुंदर सिंह को अच्छा रिटर्न मिलने का लालच दिया गया। इसके बाद उन्होंने अलग-अलग किश्तों में 24 लाख रुपये आरोपियों की तरफ से बताए गए बैंक खातों में जमा कर दिए। जब पीड़ित ने अपना मुनाफा और निवेश की गई मूल राशि वापस मांगी तो जालसाजों ने टालमटोल शुरू कर दी। बाद में उनका मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया। ठगी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.