देहरादून, मार्च 22 -- निवेश के नाम पर एक व्यक्ति से करीब 17 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर दी गई। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पटेलनगर कोतवाली के अनुसार, जसवीर सिंह सलूजा निवासी न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी दिल्ली ने तहरीर दी कि वो 08 अक्तूबर 2023 में करमजीत सलूजा निवासी देहरादून को दिल्ली में मिले थे। करमजीत ने खुद को सरमाउण्ट एग्रो फूड्स कंपनी कोटद्वार का मालिक बताया। करमजीत ने उन्हें गुरुप्रीत सिंह निवासी देहरादून से मिलवाया था। आरोप है कि दोनों ने उन्हें कंपनी का भ्रमण भी कराया था। कहा कि वो कंपनी में 20 लाख रुपये इन्वेस्ट कर बिजनेस शुरू कर सकते हैं। राजी होने पर उन्होंने दोनों के बताए खातों में कुल करीब 18.92 लाख रुपये ट्रांसफर किए। इसके बाद दोनों ने उन्हें देहरादून में बिजनेस करने के तरीके बताए। झांसा दिया कि रुपये मुनाफे के सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.