कानपुर, दिसम्बर 17 -- फेसबुक पर दोस्ती के बाद एक युवती ने बैंककर्मी को निवेश के नाम पर अधिक मुनाफे का लालच देकर 92 लाख की ठगी कर ली। युवती के झांसे में आकर पीड़ित ने 92 लाख रुपये निवेश कर दिए। जब उन्होंने रुपये निकालने का प्रयास किया तो उन्हें अपने साथ ठगी का एहसास हुआ। जिसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत साइबर थाने में की। मूलरूप से उन्नाव निवासी अनिल कुमार सिंह यादव एसबीआई में क्लर्क हैं। वर्तमान में वह परिवार के साथ चकेरी के सनिगवां में रहते हैं। उनकी तैनाती फतेहपुर स्थित ब्रांच में है। उनके अनुसार जून 2025 में अनन्या वर्मा नाम की युवती ने फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी। फिर उनके बीच चैटिंग होने लगी। इस दौरान युवती ने खुद को सफल कारोबारी बताया। कुछ समय बाद दोस्ती बढ़ने पर युवती ने उनका वाट्सएप नंबर ले लिया। इस बीच युवती ने निवेश कर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.