पलामू, दिसम्बर 29 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की रांची स्थित भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने वाद संख्या-11(S)/2016 में शांति सेविंग्स एंड क्रेडिट सहकारी समिति लिमिटेड तथा महेंद्र सेविंग्स एंड क्रेडिट सहकारी समिति लिमिटेड के संबंध में जांच को आगे बढ़ाई है। अनुसंधान में यह बात सामने आई है कि उपरोक्त सहकारी समितियों में आम नागरिकों सह निवेशकों ने धनराशि जमा कराई गई थी, जो उन्हें वापस नहीं की गई है। सीबीआई के रांची स्थित भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने प्रभावित व्यक्तियों सह निवेशकों से अनुरोध किया है कि अगर किसी भी सहकारी समिति में धनराशि जमा की है, वे अपनी शिकायत एवं जमा से संबंधित दस्तावेज यथा रसीद, पासबुक, बांड, आवेदन पत्र अथवा अन्य कोई साक्ष्य लेकर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो, रांची से संपर्क कर सकते हैं। प्रभावित निवेशक, स...