नई दिल्ली, मार्च 19 -- नई दिल्ली। शेयर बाजार में तीन दिन से जारी तेजी से निवेशकों की संपत्ति 13.82 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई है। पिछले सप्ताह स्थानीय शेयर बाजार में 'करेक्शन' देखने को मिला था। बुधवार को 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 147.79 अंक या 0.20 प्रतिशत चढ़कर 75,449.05 अंक पर बंद हुआ। तीन दिन में सेंसेक्स 1,620.14 अंक चढ़ा है। इन तीन कारोबारी सत्रों में बीएसई की सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 13,82,485.7 करोड़ रुपये बढ़कर 4,05,00,918.63 करोड़ रुपये (4,680 अरब डॉलर) हो गया है। लगभग एक महीने के बाद, बीएसई की सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 400 लाख करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंचा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.